मुंबई की सुधा साहित्य सामाजिक संस्था ने किया सम्मान
साहित्य और समाज सेवा में कार्य करने वाली पंजीकृत सुधा साहित्य सामाजिक संस्था मुंबई में अनेक सामाजिक कार्यो के साथ ही साहित्यिक गतिविधियों में अपना अविस्मरणीय योगदान देते आ रही है। वर्तमान में कोरोना संकट में जूझ रही मुंबई में लोगों को सहायता पहुंचाने में कोई कमी नहीं की। संस्था के सदस्यों ने अपना तन-मन और धन से अमूल्य दिया और अभी भी कोरोना पीडि़तों को मदद पहुंचाने में कोई कमी नहीं की। संस्था समय समय पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन कर उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रतिभाओं को सम्मानित करती है।
इसी कड़ी में विश्वव्यापी कोरोना वायरस की महामारी के समय शौर्यता, राष्ट्रहित और मानव के प्रति अतुलनीय सेवा भाव के साथ अनुकरणीय पहल के लिए हमारे अंचल के लोकप्रिय पत्रकार व साहित्यकार डा. दीनदयाल साहू को कर्मवीर योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया। इस सम्मान से अंचल भी गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
0 टिप्पणियाँ
please do not enter any spam link in the comment box.