गांधी जयंती के परिप्रेक्ष्य में साहित्यकारों ने मरीजों को फल वितरण के साथ ही पौधारोपण भी किया
छुरिया /राजनांदगांव -साहित्यिक संस्था पुरवाही साहित्य समिति पाटेकोहरा (छुरिया) के बैनर तले गैंदाटोला में साहित्यकार युनुस कुरैशी 'अजनबी' व दिग्विजय नेताम युवा साहित्यकार के संयोजन में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमृत लाल साहू थाना प्रभारी गैंदाटोला थे एवं अध्यक्षता आत्मा राम कोशा अमात्य, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ी साहित्य समिति राजनांदगांव ने की. मंचीय कार्यक्रम के पहले उपस्थित अतिथियों व साहित्यकारों ने गैंदाटोला के अस्पताल में मरीजों को फल वितरण के साथ ही पुराने स्कूल प्रांगण में पौधारोपण किया। जिसके बाद 'वर्तमान में गांधी जी के विचारों की प्रासंगिकता' विषय पर सार्थक परिचर्चा आयोजित हुई जिसमें मुख्य अतिथि अमृतदास साहू जी (थाना प्रभारी गैंदाटोला) ने गांधी जी के कानून प्रेमी होने की बात कही। अध्यक्षता आत्माराम कोशा 'आमात्य' वरिष्ठ साहित्यकार व लोक कलाधर्मी राजनांदगांव ने गांधी जी के विचारों व उपदेशों को आत्मसात करने पर जोर दिया।विशेष अतिथि श्री वीरेन्द्र कुमार तिवारी 'वीरु' वरिष्ठ साहित्यकार अर्जुनी ने गांधी जी के विचार कल भी प्रासंगिक थे आज भी है और आगे भी रहेंगे। वरिष्ठ साहित्यकार महेन्द्र कुमार बघेल 'मधु" ने गांधी जी की सामान्य शान्त जीवन यापन और आज के लोगों के रहन सहन पर जमीनी हकीकत पर विचार रखे। डा. प्रकाश शर्मा समाज सेवी गैंदाटोला ने गांधी जी के बताये अहिंसा के बातों पर उदाहरण के साथ वक्तव्य रखा।
लखन लाल साहू लहर, अध्यक्ष ,साकेत साहित्य परिषद सुरगी ने भी समाज के सभी कार्यो में गांधी जी के विचारों को केंद्रित किया। आधार वक्तव्य एवं परिचर्चा का संचालन ओमप्रकाश साहू अंकुर संयोजक पुरवाही ने व आभार प्रदर्शन श्री शेर सिंह गोंड़िया संरक्षक पुरवाही ने किया।द्वितीय सत्र में कवियों द्वारा गांधी जी पर केन्द्रित कविताओं के साथ ही विभिन्न रसों से ओत प्रोत रचनाओं का पाठ किया गया. काव्य पाठ करने वालों में शेर सिंह गोड़िया आदिवासी, राम कुमार चंद्रवंशी, श्रीमती सुजाता साहू जी, कुलेश्वर साहू जी, जनाब इकबाल खान , लखन लाल कलामे, वीरेन्द्र कुमार तिवारी'वीरु', महेन्द्र कुमार बघेल'मधु , मनीष मानिकपुरी, दिग्विजय नेताम, युनुस अजनबी, रमेश कुमार मंडावी, ग्वाला प्रसाद यादव नटखट, कोमल सिंह गुरू, भुखन वर्मा, बेदराम पटेल, उमेश कुमार यादव, दुर्गेश कुमार सिन्हा,लखन लाल साहू लहर, ओमप्रकाश साहू अंकुर जी ने काव्य पाठ किया .काव्य गोष्ठी का सरस संचालन संचालन पुरवाही के सचिव ग्वाला प्रसाद यादव 'नटखट' ने एवं आभार प्रदर्शन कार्यक्रम के संयोजक युनुस अजनबी ने किया. अतिथियों एवं रचनाकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक डा . प्रकाश शर्मा हरिशचन्द्र टावरी, कमल नारायण गुप्ता , भूपेन्द्र अग्रवाल, विजय अग्रवाल, यमुना दास मानिकपुरी, वीरेन्द्र साहू शिक्षक, देव सिंग उइके, भीखम सिंह देवांगन, कृष्णा लाल साहू, राजू सिंह राजपूत, वीरेन्द्र साहू वीर सहित बड़ी संख्या में काव्य रसिक उपस्थित थे.
0 टिप्पणियाँ
please do not enter any spam link in the comment box.