*विश्व का कल्याण करो*
विश्व का कल्याण करो,
जन-जन का माँ त्राण हरो।
कोरोना दानव के वध हित,
कर खड़ग धनु बाण धरो।।
कोरोना का कहर है बरपा,
गाँव शहर माहौल है डर का।
मौत के मुँह में समा रहे हैं,
हित -मीत पुत-बन्धु घर का।।
असमय कुम्हलाते फूलों की,
टूटती साँसों में प्राण भरो।
विश्व का कल्याण करो।।
ज्ञान - विज्ञान दोनों गुमसुम,
चमत्कार करो अब माँ तुम।
कृपा-किरणें चमके तुम्हारी,
भागेगा अंधेरा दबा कर दुम।।
लौटकर फिर आये न दुश्मन,
आर पार का सन्धान करो,
विश्व का कल्याण करो।।
मास्क हम सब जरुर लगाएं,
कोरोना को जड़ से मिटाएं।
दो गज की दूरी बहुत जरुरी,
खुद समझें सबको समझाएं।।
लापरवाही महंगी पड़ रही,
देशवासी सब ध्यान धरो।
विश्व का कल्याण करो।।
डॉ.पीसी लाल यादव
0 टिप्पणियाँ
please do not enter any spam link in the comment box.